विधानसभा चुनाव 2025: सीवान में घर-घर मतदाता जागरूकता अभियान तेज़ | The Arpan Times

सीवान विधानसभा चुनाव 2025 में घर-घर मतदाता जागरूकता अभियान

सीवान: विधानसभा चुनाव को लेकर घर-घर चल रहा है मतदाता जागरूकता अभियान

आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी व आशा कार्यकर्ता कर रहीं मतदाताओं को प्रेरित

सीवान (द अर्पण टाइम्स)। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2025 को लेकर सीवान जिले में मतदाता जागरूकता अभियान को व्यापक रूप दिया गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम के तहत घर-घर दस्तक अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदी, एएनएम और आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक कर रही हैं। वे आम लोगों को मतदान करने का आमंत्रण पत्र वितरित कर लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होने का संदेश दे रही हैं।

महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में यह अभियान उत्सव जैसा माहौल बना रहा है। मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई जा रही है तथा रंगोली, मेहंदी, सेल्फी पॉइंट, कैंडल मार्च और मतदान रैलियों के ज़रिए मतदान के महत्व को रचनात्मक तरीके से समझाया जा रहा है।

इस अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिका एवं जीविका प्रबंधक द्वारा की जा रही है। डीपीओ (आईसीडीएस) को अभियान की निगरानी का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि इसके वरीय प्रभार में उप विकास आयुक्त, सीवान हैं।

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि इस विशेष पहल से मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि हो, विशेषकर महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़े।

“हर मत की कीमत है – लोकतंत्र की ताकत आप हैं। मतदान करें, गर्व से करें।”

— रिपोर्ट: The Arpan Times, सीवान ब्यूरो

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Siwan | The Arpan Times | News Arpan 7 | सीवान: मशाल कार्यक्रम 2025 का भव्य शुभारंभ — राजेंद्र स्टेडियम में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

रक्षा बंधन 2025: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, तिथि और महत्व | The Arpan Times

Allahabad University BA Merit List 2025 जारी – Direct Link & Cut Off Details | The Arpan Times