मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से कम मतदान वाले क्षेत्रों में विशेष प्रचार अभियान की शुरुआत सीवान (द अर्पण टाइम्स): बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को सफल, निष्पक्ष और सहभागितापूर्ण बनाने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में आज जिले में स्वीप (SVEEP) गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस रथ का मुख्य उद्देश्य आगामी मतदान दिवस 06 नवंबर को जिले में अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। रथ के माध्यम से आम नागरिकों को मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है, ताकि हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को और सशक्त बना सके। 🔹 कम मतदान वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस निर्वाचन विभाग, बिहार द्वारा संचालित यह रथ जिले के कम मतदान वाले केंद्रों पर विशेष रूप से भ्रमण करेगा। इनमें सीवान जिले के आठों विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं — 105 सीवान, 106 जीरादेई, 107 दरौली (सु), 108 रघुनाथपुर, 109 दरौंदा, 110 बड़हरिया, 111 गोरेयाकोठी एवं 112 महाराजगंज । इन इलाकों में महिल...